Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से भाव विभोर हुए दर्शक




रेवती (बलिया)।  नगर के शेमुषी विद्यापीठ के 15 वें वार्षिकोत्सव पर प्रस्तुत अभ्युदय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के एक से बढ़कर सरस्वती व गणेश वंदना, स्वागत गीत, नृत्य, लुंगी,पंजाबी, डांडिया डांस,कहानी, नाटक,होली गीत आदि के रंगारंग प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो गए। अपने संबोधन में विद्यालय के संस्थापक व पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि आज से 15 वर्ष पूर्व 20 फरवरी 2011 में विद्यालय स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शहर की हरेक सुविधा से युक्त शिक्षा प्रदान करना था। प्रारंभ में 126 बच्चों से शुभारंभ हुआ। अभिभावकों के आशीर्वाद से आज विद्यालय में बच्चों की संख्या 15 सौ हो गई है। भाजपा नेता विप्लेन्दू सिंह ने कहा आज पढ़ाई का स्तर बढ़ गया है। बडी खुशी की बात है कि इस विद्यालय से निकले 15 बच्चे मेडिकल तथा 28 बच्चें आईआईटी कर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं दो वर्षों से यहा शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी वहन कर रहा हू। अन्य जनपदों की अपेक्षा रेवती क्षेत्र काफी पिछड़ा होने के बावजूद यहां के विद्यालय शिक्षा का मिशाल जला रहे हैं। जिससे हमारे विभाग का महत्वपूर्ण उद्देश्य भी पूरा हो रहा है। इसके पूर्व प्रबंधक परमेश्वर नाथ तिवारी, वाईस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी, डाइरेक्टरेट अभिषेक तिवारी द्वारा नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय , भारत पेट्रोलियम के निहाल पांडेय, विप्लेन्दू सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह, भाजपा नेता दयाल सिंह आदि विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि से सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप राय द्वारा समस्त आगंतुको के प्रति अपना आभार व्यक्त किया गया।


रिपोर्ट # पुनीत केशरी

No comments