निमंत्रण में गए एक व्यक्ति की बाइक गायब
रेवती (बलिया)। नगर के वार्ड नंबर 1 में शादी निमंत्रण में गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई ।
नगर के मठिया बाजार निवासी वृषकेतु पांडेय शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे वार्ड नंबर एक निवासी बब्बन चौरसिया की भतीजी के शादी निमंत्रण में गए थे। घर के बगल में अपनी ब्लैक रंग की सुपर स्पलेंडर बाइक खड़ी कर भोजन किए। भोजन कर बाहर आए तो बाइक गायब थी। वृषकेतु पांडेय द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट # पुनीत केशरी


No comments