नही रहे पीएचसी बेरुआरबारी के वरिष्ठ लिपिक, निधन पर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
बेरुआरबारी(बलिया)।स्थानीय पीएचसी के वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत रायबरेली निवासी 42 वर्षीय अमित पाल का निधन हृदय गति रुकने से सोमवार को हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन भर बलिया आफिस का काम करते रहे। शाम तीन बजे के करीब अचानक सीने में दर्द की शिकायत अपने स्टाफ से की। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में गाजीपुर के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को गाजीपुर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। अमित पाल के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। अमित पाल के परिजनों के अनुसार अमित पाल कुछ दिनों से बीपी और डायबिटिक से पीड़ित थे। सोमवार की शाम अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। अमित पाल 2021 में रायबरेली से स्थानान्तरण होकर बेरुआरबारी पीएचसी पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए है। मंगलवार को पीएचसी बेरुआरबारी पर डा० वरुण ज्ञानेश्वर की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments