नगर में बिछाए जा रहे अंडर ग्राउंड केबल से पाईप लाईन क्षतिग्रस्त
रेवती (बलिया)। नगर पंचायत रेवती में दूर संचार विभाग (बीएसएनएल) द्वारा बिछाये जा रहे अंडर ग्राउंड केबल के चलते थाना के समीप, बड़ी बाजार गांधी घाट,काली माता रोड आधा दर्जन से अधिक जगहों पर पाईप लाईन में लीकेज हो गया। जिसके कारण पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद होने से जनता को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी बाजार गांधी घाट के सामने कुंए के चौड़ाई के बराबर गड्ढा खोद कर लीकेज ढूंढने के प्रयास के चलते तथा एकल मार्ग होने से बाजार में हर घंटे जाम लग जा रहा है।
नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम के साथ मौके का निरीक्षण किया तथा जनता को हो रही दिक्कतों को देखते हुए होली त्योहार के दिन तक बीएसएनएल कर्मियों से कहकर अंडर ग्राउंड केबल लगाने का कार्य बंद करा दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पाईप लाईन के लीकेज पता करने के नगर पंचायत के कर्मियों की अलग अलग टीम लगाई गई है। एक दो दिन में पेयजल आपूर्ति पूर्वत शुरू हो जाएगी।
पुनीत केशरी


No comments