दवा विक्रेता के असामायिक निधन से शोक
रेवती (बलिया)। नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर एक निवासी दवा विक्रेता 43 वर्षीय शत्रुघ्न प्रजापति का मंगलवार को दिन में अचानक हार्ट अटैक आने से असामायिक निधन हो गया।
शत्रुघ्न प्रजापति की गुदरी बाजार में मेडिकल की दुकान है। मंगलवार को दिन में एक बजे ठेला पर बेचने वाले फल विक्रेता से पपीता खरीद कर दुकान के समीप आस पास के दुकानदारों से बातचीत करते हुए पपीता खा रहे थे। अचानक ब्लेड प्रेशर लो होने से वही सड़क पर गिर पड़े। आनन फानन में स्वजन व आस पास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉ. द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की तीन लड़की व एक लड़का है। एक पुत्री रितु कुमारी की 25 अप्रैल 2026 को शादी का दिन रखा गया था। इस घटना से मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया।
पुनीत केशरी


No comments