तेज ध्वनि से डीजे बजाने पर मनियर पुलिस ने डीजे संचालकों को किया गिरफ्तार, ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती
मनियर, बलिया। मनियर इंटर कॉलेज के पास तेज डीजे ध्वनि से छात्रों व बुजुर्गों को हो रही परेशानी, थाना मनियर पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़कर डीजे सिस्टम जब्त किया। बृहस्पतिवार को उ.नि. संजय कुमार यादव अपनी टीम के साथ मनियर इंटर कॉलेज परिसर में शांति व्यवस्था जांच रहे थे। वहां आर.के.डीजे उर्फ राजू खान द्वारा बड़े साउंड बॉक्स से तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था वहीं मनियर इंटर कॉलेज में परीक्षा चल रही थी और हृदय रोगी व बुजुर्गों को न्यूसेंस हो रहा था। यह पर्यावरण प्रदूषण के साथ हाईकोर्ट गाइडलाइंस का भी उल्लंघन था। अनुमति पत्र न दिखाने पर मुकदमा दर्ज कर अरबाज खान (चन्दूपाकड़, मनियर) व किशन राजभर (वार्ड-4, सरवार ककरघट्टी) को गिरफ्तार किया गया।कानूनी कार्रवाई थाने में मु0अ0स0 29/2026 धारा 292 बीएनएस, 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 व 4/6 ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर एसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व कोतवाली बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में यह सफलता मिली।बरामद सामग्री गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. संजय कुमार यादव हे.का. शिवशंकर यादव का. आलोक कुमार रहे।यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि नियंत्रण को मजबूत करेगी।
मनु तिवारी


No comments