Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने सरयू नदी उस पार औचक छापामारी में 20 हजार लीटर लहन तथा 30 शराब की भट्टियां को किया नष्ट



 

रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को दिन में गोपालनगर चौकी प्रभारी एसआई रंजीत कुमार,एसआई ऋषिकेश गुप्ता,कपिलदेव आदि हमराह पुलिस टीम के साथ गोपालनगर के डुमाईगढ घाट के नदी उस पार बिहार बार्डर पर औचक छापामारी की गई। इस दौरान 20 हजार लहन व 30 अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टियां नष्ट की गई। 

पुलिस की भनक लगते ही कच्ची शराब में संलिप्त धंधेबाज मुजवानी, नरकट का आड़ लेते हुए इधर उधर भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।





पुनीत केशरी

No comments