Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिजली संबंधी समस्या है तो करें एक काल होगा समाधान

 


रतसर (बलिया)।स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहद काम की खबर है। इन्हें विद्युत बिल गड़बड़ी,मीटर संबंधी शिकायतों,विद्युत समेत अन्य जानकारियां सीयूजी नम्बर पर काल करके मिल सकती है। इसके अलावा जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलना है या इलाके में बिजली के खंभा टूट गया हो तो इन शिकायतों को बिजली निगम के उपकेंद्र के सीयूजी नम्बर पर दर्ज करा सकते है। इसके लिए विद्युत उपकेन्द्र पर सीयूजी नम्बर जारी किया गया है। उपभोक्ता चाहें तो सीयूजी नंबर पर फोन कर आसानी से अपनी शिकायत कर सकते है।विद्युत उपकेन्द्र रतसर के अवर अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तत्काल विद्युत उपकेन्द्र के सीयूजी नंबर 9555171124 पर काल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने पर टीम संपर्क कर समस्या समाधान करने के लिए मौके पर जाएगी। 


रिपोर्ट :डी.पाण्डेय

No comments