दो वांछित आरोपित गिरफ्तार
रेवती (बलिया)। पुलिस द्वारा दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि बीते 14 दिसंबर को श्रीछपरा छेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में वादी सुदर्शन पासवान द्वारा तहरीर दी गई थी। पुलिस द्वारा मुकदमा कायम कर मामलें की तफ्तीश की जा रही थी। बुधवार को दिन में पुलिस की गश्ती के दौरान उप निरीक्षक झूना सिंह को मुखबीर से सूचना मिलने पर उक्त मामलें में वांछित प्रेम शंकर व मथुरा राम को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments