भाजपा नेता व सभासद भोला बने भाजपा रेवती मंडल के अध्यक्ष
रेवती (बलिया)। पूरे डेढ़ वर्ष के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर नगर पंचायत के सभासद भोला ओझा को पार्टी नेतृत्व द्वारा नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के पश्चात गोरखपुर के क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानन्द राय द्वारा उन्हें नियुक्त किया गया है। भोला ओझा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाजसेवी डॉ. आरबीनएन पांडेय, कौशल तुरहा, मुन्ना कुंवर,अजय वर्मा, पप्पू केशरी, मुकेश कसेरा, सोनू शाह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।
पुनीत केशरी


No comments