Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मूनछपरा में रविदास जयंती के तीसरे दिन गाजा बाजा के साथ निकला शोभायात्रा का जुलुस




रेवती (बलिया) रविदास जयंती के तीसरे दिन क्षेत्र के मूनछपरा गांव के हरिजन बस्ती में स्थित रैदास मंदिर से शोभा यात्रा का जुलूस गाजा बाजा के साथ निकला। 

जुलूस मूनछपरा, लक्ष्मीपुर,गंगा पांडेय के टोला आदि गांवों का भ्रमण करते हुए देर सायं पुनः मन्दिर पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में कमेटी के रामईश्वर राम, रामनिवास राम, तूफानीराम , ग्राम प्रधान विनय शंकर पांडेय सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। शांन्ति व्यवस्था के लिए रेवती थाना के उपनिरिक्षक झूना सिंह, कपिल देव  पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।



पुनीत केशरी

No comments