Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनांक - 05 फरवरी 2026 का पंचांग

 



*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक - 05 फरवरी 2026*


*⛅दिन - गुरुवार*

*⛅विक्रम संवत् - 2082*

*⛅अयन - उत्तरायण*

*⛅ऋतु - शिशिर*

*⛅मास - फाल्गुन*

*⛅पक्ष - कृष्ण*

*⛅तिथि - चतुर्थी रात्रि 12:22 फरवरी 06 तक तत्पश्चात् पंचमी*

*⛅नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 10:57 तक तत्पश्चात् हस्त*

*⛅योग - सुकर्मा रात्रि 12:04 फरवरी 06 तक तत्पश्चात् धृति*

*⛅राहुकाल - दोपहर 02:05 से  दोपहर 03:29 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* 

*⛅सूर्योदय - 07:05*

*⛅सूर्यास्त - 06:17 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*

*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:23 से प्रातः 06:14 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:19 से दोपहर 01:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:15 फरवरी 06 से रात्रि 01:06 फरवरी 06 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* 

*🌥️व्रत पर्व विवरण - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी*

*🌥️विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*


*🔹गुरुवार विशेष 🔹*


*🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।*


*🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :*


*🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।* 

  

*ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।*


*🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।*


*( लोक कल्याण सेतु , अंक - ११६ )*


*🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।* 


*🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।*



डेस्क

No comments