ग्राम चौपाल योजना में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर जोर
गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर में शुक्रवार को ग्राम प्रधान कनक पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में गांव के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक उनका शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। चौपाल में ब्लाक स्तरीय कर्मचारी,लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ब्लाक से आए नोडल अधिकारी गुनराज गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता) ने गांव की समस्या गांव में निस्तारण के तहत बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना,पेंशन,राशन कार्ड,पेयजल एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं को सुना और संबंधित कमचारियों को निर्देशित किया तत्काल समस्याओं को जांच कर नियत समय में निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय पर पारदर्शी तरीके से मिले। कहा कि जो विषय पंचायत स्तर से ऊपर के है उन्हें संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि जिन किसानों का पंजीकरण अभी लंबित है,वे इसे शीघ्र पूर्ण कराएं। विधानसभा निर्वाचन नामावली के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म- 6 भरने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान कनक पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामवासियों से अपील की कि वे ग्राम स्तरीय कर्मचारियों का सहयोग करें,ताकि सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने चौपाल में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवम सिंह,एएनएन आराधना सिंह,कमला सिंह, शकुन्तला देवी,मीरा सिंह सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारी,योजना के लाभार्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन अमित कुमार पाण्डेय ने किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments