Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गुमसुदा अलग-अलग मोबाइल की बरामदगी कर पुलिस ने स्वामी को किया सुपुर्द



 

रेवती (बलिया) स्थानीय पुलिस द्वारा गुमसुदा अलग-अलग दो मोबाइल को बरामद कर नियमानुसार उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया। 

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि क़स्बा रेवती के वार्ड नंबर 11 के वशी अनवर तथा भैसहा ग्राम निवासी राजेश गोंड का बीते पखवारे बाजार आते अलग अलग मोबाइल कही खो गया। इस संबंध में आवेदन गण द्वारा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके उपरांत उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार,शिव प्रसाद द्वारा  सीईआरआई पोर्टल तथा सर्विलांस के माध्यम से गुमशुद मोबाइल को बरामद कर दोनों मोबाइल स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।



पुनीत केशरी

No comments