दुपट्टा से फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या
रेवती (बलिया)। नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 12 निवासी धनजी साहनी की 18 वर्षीय पुत्री निकिता साहनी ने शुक्रवार को दिन में घर के प्रथम तल पर कमरे के अंदर बांस की वस्र टांगने वाले धरनी (रेंगनी) में दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे परिजनों द्वारा सूचना दी गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतका युवती के पिता प्राईवेट बिजली मैकेनिक का कार्य करते हैं। तीन भाई में एक बड़ा भाई बाहर कही अन्यत्र प्राईवेट नौकरी करता है। उससे छोटे दो, कुल तीन भाई हैं। मृतका की मां अपना ईलाज व दवा के लिए बाहर गई हुई है।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments