Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किशोरी से गैंगरेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

  


गड़वार(बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म,पॉक्सो व एससी.एसटी. मामले में पुलिस को वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी)कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व सीओ सिटी उस्मान व थाना प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने सामूहिक दुष्कर्म के वांछित आरोपित बहादुरपुरकारी गांव निवासी राजू यादव व रोशन यादव को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में न्यायालय चालान कर दिया।

बीते 15 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया था व 18 फरवरी को पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बीते 18 फरवरी को गड़वार थाने पर एक सामूहिक दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया था,जिसमें पीड़िता के द्वारा चार लोगों पर आरोप लगाया गया था।जिसके क्रम में दो आरोपितों को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।और प्रकरण में विधिक कार्यवाई प्रचलित है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments