Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के तहत संचालित कार्यक्रमों की अपर चिकित्साधिकारी ने की समीक्षा

 


रेवती (बलिया)। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संचालित तीन दिवसीय  कार्यक्रम का महराजगंज से आए अपर चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. मुकेश त्रिपाठी द्वारा सीएचसी रेवती के अधीक्षक डॉ. प्रवीण के साथ सीएचसी सहतवार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भ़ोपालपुर,  कुसौरी कला, हुसेनाबाद आदि का भ्रमण कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आदि का शासन के चेक लिस्ट का प्रयोग कर ओ डी प्लेटफार्म के माध्यम से चेक किया गया। भ्रमण के दौरान जो कमिया दिखी उसे चिन्हित कर संबंधित को सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मराज, डॉ. अनिता यादव, डॉ. अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. बद्रीराज यादव,बीपीएम शशि सिंह,अभय यादव, फार्मासिस्ट संदीप शर्मा, अशोक कुमार यादव व समस्त कर्मी मौजूद रहे।

पुनीत केशरी

No comments