पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
गड़वार(बलिया)।स्थानीय थाना पुलिस ने कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को गड़वार पुलिस टीम ने संवरूपुर गांव में दबिस देकर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिलीप राजभर पुत्र धनपाल राजभर व सुरेश राजभर पुत्र श्री किशुन राजभर निवासी गण सवरूपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह शामिल रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments