Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 18/03/2026 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 18/03/2026

🚩 दिन -  बुधवार, चतुर्दशी तिथि, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथ सप्तदशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻    श्री भगवान् उवाच  🙏🏻 

श्लोक 👉  आदेशकाले यद्दनमपात्रेश्यश्च दीयते।

असत्कृतमवज्ञातं तत्तमसमुदाहृतम्॥

 ( गी०/17/22 )

अर्थ 👉  ऐसा दान जो अपवित्र स्थान और अनुचित समय पर कुपात्रों को या बिना आदर भाव के या साथियों के साथ दिया जाता है, उसे तमोगुणी दान माना जाता है।

🕉️ तिथि  -- चतुर्दशी 09:25 तक तत्पश्चात अमावस्या  

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- पू०भाद्रपद 29:21 तक तत्पश्चात  उ०भाद्रपद

☸️ करण ---- शकुन 08:28 तक 

☸️करण --- चतुष्पाद 19:45 तक

🕉️ योग ---- साघ्य 06:21 तत्पश्चात शुभ    

☸️ वार ------  बुधवार                          

 ☸️मास ------- चैत्र मास

☸️चन्द्र राशि --- कुम्भ 

☸️सूर्य राशि ----- मीन

☸️ऋतु  ---------वसंत  

☸️आयन --------- उत्तरायण ( दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- सिद्धार्थ 

☸️विक्रम संवत  --------2082

☸️शाके --------1947

☸️कलियुगाब्द -------5127

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:13

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:16

☸️दिनमान ------ 12:03 पर

☸️रात्रिमान ---------- 11:57 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 ---  05:41 पर ( दिन में )

☸चन्द्रोदय🌙--- 06:08 पर (प्राताः में) 

   🌷लग्न कुम्भ 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य --मीन -- 03:10°-- पू०भाद्रपद  

चन्द्र - कुम्भ-- 19:37°--   शतभिषा 

 मंगल --- कुम्भ --17:54°--  शतभिषा 

बुध --- कुम्भ --14:40°-- शतभिषा 

गुरु -- मिथुन --- 20:56°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- मीन -- 20:07°--  रेवती 

शनि-- मीन --09:34°-- उ०भाद्रपद

राहु --कुम्भ --14:45°-- शतभिषा 

केतु -- सिंह-- 14:45°-- 

पू०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर ) 12:14 से 13:45 तक अशुभकारक 

यमकाल 07:43 से 09:17 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 10:44 से 12:14 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त ----नहीं है।

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️  

29+04+1 = 34 भागे 4 शेष 02 पाताललोक में हवन के लिए

अशुभकारक✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 29+29+5= 63 भागे 7 शेष 00 शमशान वासे,,,,अशुभकारक ❌❌

✡️✡️ दिशा शूल विचार✡️✡️               बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो धनिया अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते हैं, बुधवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती है,,, परन्तु मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️    

बुधवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज चतुर्दशी तिथि है और चतुर्दशी तिथि में तिल व तिल के तेल से तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,ऐसा करने से  मनुष्य को नरक का फल भोगना पड़ता है।🌿

✳️ पंचक अहोरात्र ✳️

✴️ स्नान, दान की अमावस्या आज ✴️

☸️ चैत्र नवरात्र प्रारंभ कल यानी गुरुवार से ☸️

✡️🙏 राशि फल 🙏✡️

*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा

आज मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है 

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। 

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे

आज बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है।  पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।

 *🐊मकर राशि>>* ये , यो , भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है।  अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। अपने घर में बिखरी चीजों को संभालने का आज आप प्लान करेंगे लेकिन आपको इसके लिए आज खाली समय नहीं मिल पाएगा। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

 *⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। 

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️ 

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments