Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

काशी दास बाबा का भव्य पूजा, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने की शिरकत





मनियर, बलिया। क्षेत्र के निपानिया गांव में काशी दास बाबा पूजा संस्थान द्वारा गंगाराम बाबा के मैदान पर सोमवार को काशी बाबा की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला साबित हुआ।जहां गणमान्य व्यक्ति सहित दुर दराज के लोग  उपस्थित रहे। इसके अलावा समस्त दूधिया संघ के सदस्यों और क्षेत्र के सैकड़ों वासियों ने पूजा में हिस्सा लिया। भक्तों ने काशीदास बाबा के चरणों में फूलमाला चढ़ाकर आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुनें गूंजती रहीं।विशेष आकर्षण का केंद्र पंथी सुरेंद्र यादव गाजीपुर रहे। उन्होंने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंथी सुरेंद्र ने काशी बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए लोकगीत और भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति पर खुलकर तालियां बजाईं।ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा संस्थान नियमित रूप से ऐसे धार्मिक आयोजन करता रहता है, ताकि ग्रामीणों में आस्था और एकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि काशी दास बाबा की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।  आयोजन की सफलता पर संतोष जताते हुए भविष्य में और बड़े कार्यक्रमों का आश्वासन दिया।इस पूजा से निपनिया गांव में धार्मिक उन्माद छा गया। दूधिया संघ के प्रतिनिधियों ने भी संस्थान का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। क्षेत्रवासी ऐसे आयोजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।


मनु तिवारी

No comments