राजेश गुप्ता भारतीय तैलिक महासभा विधान सभा बांसडीह के अध्यक्ष नियुक्त
रेवती (बलिया) भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने संगठन को सक्रिय व मजबूत करने के उद्देश्य से नारायनपुर विद्याभवन बांसडीह निवासी राजेश गुप्ता को विधानसभा बांसडीह का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेश गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, विरेंद्र गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पुनीत केशरी


No comments