"भाखर, खरिका महोत्सव" कोर कमेटी की बैठक में आयोजन के संबंध में हुई चर्चा
रेवती (बलिया) क्षेत्र के खरिका ग्राम सभा में 18 मार्च को आयोजित "भाखर खरिका महोत्सव" के आयोजन के संबंध में महंत विद्यापीठ भटवलिया में कोर कमेटी की बैठक प्रेम शंकर चतुर्वेदी की अध्यक्षता आयोजित की गई। आयोजक, पूर्व प्रधान जे पी सिंह ने तैयारी की चर्चा करते हुए बताया कि गायक गोलू राजा, चंदन यादव, गायिका अनुपमा यादव, दिपिका ओझा, अदिति राज सहित नृत्यांगना काजल राज, पायल गोस्वामी , उद्घोषक रवि रंजन को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की। बैठक में राम जी यादव , पंकज पाठक, तारकेश्वर सिंह ,मुन्नू कुमार, मनोज यादव, राजमंगल यादव, गौरी पासवान आदि मौजूद रहे।
पुनीत केशरी


No comments