Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किराना की दुकान में आग लगने से मां- बेटे की दर्दनाक मौत,पति गंभीर रूप से घायल




गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के चिलकहर बाजार स्थित एक किराना दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई,जब कि पति छत से कूदकर जान बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। चिलकहर बाजार निवासी नीरज चौरसिया की किराना की होलसेल दुकान है। दुकान के उपर ही उनका परिवार रहता था। रविवार की रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार दुकान से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता नही होने के कारण नीरज चौरसिया की 25 वर्षीय पत्नी रिंकी और पांच वर्षीय बेटा धीरज चौरसिया आग में फंस गए,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीरज चौरसिया छत से कूदकर बाहर निकले,लेकिन इस दौरान उनका पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बलिया में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार अपने दलबल और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


आग लगने के बाद बाहर से प्रवेश द्वार पर बंद ताले से उठ रहे कई सवाल


आग लगने के दौरान घर में एक ही रास्ता होने के चलते कोई बाहर नही निकल पाया। इसी बीच दुकान मालिक की पत्नी रितिका ने फोन करके बगल में कपड़े की दुकान के मालिक पिंटू सिंह को फोन कर कहा- भइया बचा लो घर में आग लग गई है, नहीं तो हम मर जाएंगे। जब बाहर की तरफ भागे तो मेन दरवाजा खुला ही नही,बाद में पता चला कि प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया गया था। पुलिस अब पिता झूलन की तलाश कर रही है। आग लगने के बाद से ही वह गायब है। किसी तरह मेन गेट पर लगे ताले तोड़ा गया। जैसे ही ताले टूटे,लोग अंदर जाने की कोशिश करने लगे,लेकिन वहां भी आग लगी हुई थी।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments