एक दिवसीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता में नगरा को मात देकर रेवती बनी विजेता
गड़वार(बलिया) शिक्षा क्षेत्र गड़वार अंतर्गत रतसर इंटर कालेज के प्रांगण में एक दिवसीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री स्मृति सिंह (पूर्व प्रधान) ने शिक्षक खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने सहभाग किया। फाइनल रेवती व नगरा के बीच हुआ। विजेता होने का गौरव रेवती को मिला। रेवती ने पहले बैटिंग करते हुए 132 रन का लक्ष्य रखा। नगरा की टीम केवल 76 रन ही बना पायी। इस तरह 56 रनों से रेवती बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी।
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज़ शिक्षक विजय रहे। मुख्य अतिथि ने शिक्षक खिलाड़ियों का हौसलाफजाई करते हुए कहा कि शिक्षक का मतलब सिर्फ ज्ञान देना ही नहीं होता बल्कि स्वयं फिट रहकर बच्चों को भी खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है,ताकि बच्चों का भी शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए। इस मौके पर राजनरायन, विशाल,राहुल,जय प्रकाश,लोकेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय



No comments