Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिदान दिवस पर 23 मार्च को होगा कवि सम्मेलन व मुशायरा

 


 

गड़वार(बलिया) स्थानीय कस्बा के रामलीला मंच पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 23 मार्च को बलिदानी भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर रात 8 बजे से कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया है। सम्मेलन के संयोजक बब्बन सिंह बेबस ने बताया कि नामचीन कवि व कवियत्री इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में देशभक्ति की कविताएं गूजेंगी। कहा कि लोगों के जेहन में देशभक्ति की भावना जागृत करने व आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments