श्री शतचंडी महायज्ञ का निकला जल कलश यात्रा का जुलूस
रेवती (बलिया) नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 3 में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ की जल कलश यात्रा यज्ञाचार्य आचार्य दुर्गा प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ निकला। जुलूस पियरौटा, रामपुर दिघार,पचरूखिया के रास्ते हुकुम छपरा काली स्थान गंगा घाट पहुंचा। मां गंगा की विधिवत पूजन के पश्चात पुनः हर हर महादेव, गंगा मैया आदि का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पहुंच कर संपन्न हुआ। आयोजक धनंजय पांडेय ने बताया कि 22 मार्च को पंचांग पूजन, 23 को अरणी मंथन तथा 27 मार्च को पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा, बृजेश उपाध्याय, अशोक केशरी, डॉ. मोहित प्रियदर्शी आदि साथ रहे।
पुनीत केशरी


No comments