Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

26 मार्च को मनाई जाएगी सम्राट अशोक जयंती, कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता




गड़वार(बलिया) क्षेत्र के थुम्भा उत्तम गांव में सम्राट अशोक नव निर्माण समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 मार्च को मनाई जाने वाली सम्राट अशोक की जयंती की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भव्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बताया कि कार्यक्रम में सलेमपुर के पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा,वाराणसी की चेयरमैन पूनम मौर्या,भाजपा जिला अध्यक्ष मऊ रामाश्रय मौर्य, कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष बड़े लाल मौर्य तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय वर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा वाराणसी के कलाकार छाया मौर्या और पवन मौर्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।इस अवसर पर नरेंद्र कुशवाहा,गुलाबचंद्र कुशवाहा,बृजेश कुशवाहा,जय प्रकाश कुशवाहा, लालमोहर कुशवाहा, कृष्ण वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments