माँ कामाख्या के दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़
गड़वार(बलिया) क्षेत्र के नारायनपाली में मां कामाख्या सेवा समिति द्वारा माँ कामाख्या मंदिर पर आयोजित नवचंडी पाठ के क्रम में सोमवार को नवरात्र पांचवें दिन का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विप्र जनों ने माता रानी के पांचवें स्वरूप का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि इनकी उपासना से भक्त की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है। सूर्य मंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेजयुक्त और कांतिमान हो जाता है।
प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल यादव,ग्राम प्रधान आशा यादव,हृदयानंद दुबे, माया दुबे,वीरेंद्र प्रजापति,संगीता प्रजापति मुख्य यजमान के रूप में रहे। मंदिर में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन माता रानी का दर्शन पूजन किए। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। पंडित अनिल पाण्डेय,नीरज पाण्डेय,विश्वामित्र दुबे,रविशंकर दुबे, पंकज पांडेय,दिनेश दुबे एडवोकेट, बबलू प्रजापति, अच्छे लाल,सरोज दुबे,सुनील यादव, छोटू पांडेय,बंटी पांडेय,राकेश प्रजापति,अरविंद दुबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments