अनुरक्षण कार्य के चलते रतसर विद्युत उपकेन्द्र पर रविवार को 9 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
रतसर(बलिया) स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उप खण्ड अधिकारी लाल बहादुर यादव व अवर अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह कार्य उत्तर-प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है,जिससे रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन 9 घंटों के लिए पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments