मारूति वैन से टक्कर लगने से एक प्रौढ़ व्यक्ति घायल
रेवती (बलिया) रेवती सहतवार मार्ग पर नगर के जूनियर हाईस्कूल के समीप मारूति वैन से टक्कर लगने से एक प्रौढ़ व्यक्ति घायल हो गए ।
झरकटहा गांव निवासी 55 वर्षीय शंभू सिंह शुक्रवार को दिन में गायघाट गांव से साइकिल से रेवती आ रहे थे। जूनियर हाईस्कूल के समीप पीछे से आ रही मारूति वैन से टक्कर लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के पश्चात डॉ. द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments