मां कामाख्या शक्तिपीठ पर 9 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी पांचवां वार्षिकोत्सव
गड़वार(बलिया) मां कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर का पांचवीं वार्षिकोत्सव पूजन,अर्चन,हवन कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मां कामाख्या मंदिर के पुजारी राजेश ने बताया कि 8 मार्च दिन रविवार को मंदिर परिसर पर हरिकीर्तन होगा। वहीं 9 मार्च को वार्षिकोत्सव के अवसर पर माता रानी का भव्य श्रृंगार,पूजन होगा, साथ ही वृहद भंडारे का आयोजन किया गया है। बताते चले कि प्रतिदिन मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुजन दूर-दूर से आते हैं। अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मन्नत का धागा भी बांधते है। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को मंदिर परिसर में हवन होता है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पुरुष-महिलाओं सहित लोगों की हवन में सहभागिता रहती है। सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु अपनी कामना लेकर मां कामाख्या देवी के दरबार में आते है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments