कुरेजी ग्राम प्रधान उप चुनाव में राजकुमारी देवी विजयी,प्रतिद्वंदी को एक वोट से किया पराजित
गड़वार(बलिया) चिलकहर ब्लाक अन्तर्गत कुरेजी गांव में ग्राम प्रधान विक्रम राजभर के निधन के बाद शनिवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतगणना के बाद राजकुमारी देवी पत्नी श्यामगीर राजभर को विजयी घोषित किया गया। राजकुमारी देवी को सात वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद प्रजापति को छः वोट मिले। इस प्रकार राजकुमारी देवी ने एक वोट के अंतर से जीत हासिल की। मतदान टीम में खण्ड विकास अधिकारी चिलकहर विनोद कुमार बिंद,सचिव विजेंद्र कुमार बिंद, पंचायत सहायक सूर्य प्रकाश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। गांव के कुल 15 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 13 ने मतदान में हिस्सा लिया। वहीं मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और पुलिस टीम मुस्तैद नजर आई। बताते चले कि राजकुमारी देवी पहले से ही ग्राम पंचायत कुरेजी की सदस्य थी। इस अवसर पर सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, गुड्डू लाल,राजेन्द्र सिंह,बंधन राम,पंचायत सहायक गुड़िया चौहान,रोजगार सेवक मनोरमा देवी, मनजीत सिंह पंकज,सोनू पाठक, बंगाली सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments