Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

16 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित



रेवती (बलिया) नगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार को दिन में 4 बजे तक लगातार 16 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से डेढ़ लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही। लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति, लघु कुटीर उद्योग धंधे सहित लोगों के घरो में लगे इन्वटर व बैटरिया भी जबाब दे गई। 

नवमी की रात 10 बजे आए आंधी पानी के चलते हुसेनाबाद पावर प्लांट हाऊस से 33 हजार विद्युत तार पर  कई गांवों में पेड़ की डाल गिरने से मेन सप्लाई बंद रहा। बीते 21 मार्च ईद के दिन भी आधी पानी के चलते दिन भर विद्युत आपूर्ति 12 घंटे ठप रही।




पुनीत केशरी

No comments