थाना समाधान दिवस में आई चार शिकायतें,एक का मौके पर निस्तारण
गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी हितेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से एक शिकायत पुलिस विभाग से संबधित थी,जबकि तीन मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत का मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए मौके पर ही एक टीम का गठन किया गया। इस टीम को समयबद्ध तरीके से जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनकी समस्याओं का त्वरित,पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments