Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्री जंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआ ध्वजपूजन




गड़वार (बलिया) श्री जंगली बाबा धाम,गड़वार पर संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी (आगामी धन त्रयोदशी)पर आयोजित होने वाले हरिहरात्मक महायज्ञ के निम्मित मंदिर परिसर पर पूरे विधि-विधान से ध्वजपूजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती महाराज (उड़िया बाबा) एवं रामभद्र बालक बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्म और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व संत शिरोमणि श्री जंगली बाबा का जन्मोत्सव मंदिर परिसर में उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार, पादुकाभिषेक, पूजन और आरती विधिवत संपन्न हुई।

वहीं आचार्य पंडित राहुल उपाध्याय के संयोजन में चल रहे नवचंडी पाठ की पूर्णाहुति वैदिक रीति से कराई गई। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।इस मौके पर पुजारी सुरेश उपाध्याय,आचार्य राजकिशोर मिश्र,राहुल उपाध्याय, इंद्रजीत चौबे,दिवाकर पांडेय,ज्ञानजी पांडेय,अजय मिश्र,रूपेश उपाध्याय,बिट्टू उपाध्याय,सतीश उपाध्याय आदि पूजन अर्चन का कार्य सम्पन्न कराए।इस अवसर पर सैकडों की संख्या में धर्म अनुरागी भक्त जन उपस्थित  रहे।


रिपोट : डी.पाण्डेय

No comments