Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 28/03/2026 का पंचांग व राशिफल




 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 28/03/2026

🚩 दिन - शनिवार, दशमी तिथि, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ अथाष्टादशोऽध्यायः🕉️

🙏🏻   अर्जुन उवाच  🙏🏻

श्लोक 👉  एतान्यपि तु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा फलानि च |

कर्तव्यानीति मे पार्थ निश्चितं मतमुत्तमम् ||

( गी०/18/06 )

अर्थ 👉   ये सब कार्य आसक्ति और फल की कामना से रहित होकर संपन्न करने चाहिए। हे अर्जुन! यह मेरा स्पष्ट और अंतिम निर्णय है।

🕉️ तिथि -- दशमी  08:48 तक तत्पश्चात एकादशी  

☸️  पक्ष --------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र -- पुष्प  14:50 तक तत्पश्चात आश्लेषा 

☸️ करण ---- गर 08:48 तक 

☸️करण --- वणिज 20:15 तक

🕉️ योग ---- सुकर्मा 20:05 तक तत्पश्चात धृति    

☸️ वार ------  शनिवार                          

 ☸️मास ------- चैत्र मास

☸️चन्द्र राशि --- कर्क 

☸️सूर्य राशि ----- मीन

☸️ऋतु  --------- वसंत

☸️आयन --------- दक्षिणायण ( उत्तर गोल ) से 

☸️ संवत्सर  -------- रौद्र

☸️विक्रम संवत  --------2083

☸️शाके --------1948

☸️कलियुगाब्द -------5128

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:02

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:21

☸️दिनमान ------ 12:19 पर

☸️रात्रिमान ---------- 11:41 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 ---  रात्रि में 03:40 पर

☸चन्द्रोदय🌙--- (अगले दिन) सुबह 01:54 पर 

    🌷🌷लग्न कुम्भ 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मीन-- 13:05°--  उ०भाद्रपद 

चन्द्र - कर्क- 11:22°-- पुष्य 

 मंगल --- कुम्भ --25:45°--  पू०भाद्रपद 

बुध --- कुम्भ -- 16:33°-- शतभिषा 

गुरु -- मिथुन --- 21:19°-- पुनर्वसु 

शुक्र-- मेष -- 02:29°--  अश्विनी 

शनि-- मीन --10:49°-- उ०भाद्रपद 

राहु --कुम्भ --14:31°-- शतभिषा 

केतु ---सिंह--14:31°-- 

पू०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( सुबह ) 09:07 से 10:39 तक अशुभकारक 

यमकाल 13:44 से 15:16 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 06:02 से 07:34 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:47 से 12:36 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

10+07+1 = 18 भागे 4 शेष 02 पाताललोक में हवन के लिए 

अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 10+10+5= 25 भागे 7 शेष 04 क्रिड़ायां,,, अशुभकारक❌❌

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️               

शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो लौंग अथवा कालीमिर्च खाकर यात्रा कर सकते हैं, शनिवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती हैं,, परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

शनिवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,ऐसा करने से प्रतिष्ठा की हानि होती है।

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज दशमी तिथि है और दशमी तिथि में कलम्बी ( करेमू या जलकर्मी 🌱) तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है,,,,,,ऐसा करने से बुद्धि का नाश होता है। 🌿 

✴️ गण्ड मूल प्रारम्भ 14:50 से ✴️

☸️ एकादशी व्रत कल यानी रविवार को ☸️

✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻

 *🐏मेष राशि>>* चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ।  दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। 

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। 

 *🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मज़बूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। 

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रहेगा। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।

 *⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। गर्लफ़्रेण्ड/बॉयफ़्रेण्ड से धोखा मिल सकता है। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।

 *🦂वृश्चिक राशि>>*  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।

 *🏹धनु राशि>>*  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज ज़िंदगी का भरपूर लुत्फ़ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। 

 *⚱️कुम्भ राशि>>*  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो दा 

आज आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।

 *🐟मीन राशि>>*  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। 

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments