रामनवमी मेला में उमड़ा जनसैलाब
रेवती (बलिया) क्षेत्र के गायघाट स्थित मां पचरुखा देवी के परिसर में प्रति वर्ष की भांति आयोजित एक दिवसीय रामनवमी मेला में सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन के लिए जन शैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न दलों के अलग अलग स्टाल लगे थे। मंदिर कमेटी के आयोजन से जुड़े सदस्य भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत रहे। चाट ,जलेबी, श्रृंगार, परचून आदि की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ रही। झूला,चरखी, का बच्चों ने खूब आनंद लिया। समाजसेवी संजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राणा यादव प्रताप यादव "दाढ़ी", ग्राम प्रधान गायघाट आशुतोष शंकर सिंह लालू, प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, पूर्व प्रधान राजेश पांडेय,विजय सिंह , सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह आदि श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रहें। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, निषाद पार्टी के कनक पांडेय सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने माता के मंदिर में में माथा टेका कर देवी मां से आशीर्वाद लिया।
पुनीत केशरी


No comments