Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मक्का का पौधा उखाड़ने के मामूली विवाद में 62 वर्षीय वृद्ध की लाठी डंडे से पिटाई से हुई मौत

 





रेवती (बलिया)  नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 3 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे शुक्रवार की सुबह मक्का के खेत में मक्का का कुछ पौधे उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में 62 वर्षीय वृद्ध श्रीराम पांडेय की लाठी डंडे से हुई पिटाई के चलते मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

वार्ड नंबर तीन निवासी भृगुनाथ सिंह ने राम बेलास सिंह का खेत बटाई पर लेकर उसमें मक्का बोया है। गुरुवार की शाम को वार्ड नंबर 3 निवासी श्रीराम पांडेय खेत में बोये मक्का के कुछ पौधे नशे की हालत में उखाड़ दिए। इस संबंध में भृगुनाथ सिंह ने श्रीराम पांडेय के भाई भरत पांडेय व पत्नी रेखा देवी से इसकी शिकायत की थी। शुक्रवार को काफी तड़के भोर में श्रीराम पांडेय मक्का के खेत के समीप शौच आदि के लिए गए हुए थे। पहले से प्लान बनाए भृगुनाथ सिंह एवं उनके पुत्रों ने कहासुनी के दौरान श्रीराम पांडेय की लाठी डंडे से जमकर पिटाई की गई। जिससे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। जानकारी होते ही  परिजनों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, उपनिरीक्षक झूना सिंह, अवनीश त्रिपाठी द्वारा आनन फानन में श्रीराम पांडेय को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. धर्मराज द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के भतिजे योगेश पांडेय ने इस संबंध में स्थानीय थाना में भृगुनाथ सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। मौके पर पहुंचे सीओ बैरिया फहीम कुरैशी ने घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  नामजद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिवार में अर्जुन पांडेय एक पुत्र तथा सुमन व ममता दो पुत्रिया है। सभी शादीशुदा । लड़का अर्जुन अहमदाबाद गुजरात में धागा मिल में काम करते हैं। दो महिने पहले गांव आए थे। मृतक की पत्नी का निधन हो चुका है। यहा व अकेले अपने भाई भरत पांडेय के परिवार के साथ रहते थे। मृतक के भतीजा योगेश पांडेय ने बताया कि मरने से पहले चाचा श्रीराम पांडेय ने बताया था कि भृगुनाथ सिंह व उनके पुत्रों द्वारा मेरी लाठी डंडे से पिटाई की गई है। दो वर्ष पूर्व भी खेत में गाय खोलने को लेकर विवाद हो चुका है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।





पुनीत केशरी

No comments