Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्री रामनवमी के पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, हजारों ने लगाए जय श्री राम के नारे




मनियर,  बलिया । श्री रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल मनियर प्रखंड एवं नवयुवक हिंदू सेना ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरूवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया।  यह यात्रा भक्तिमय उत्साह से भरी रही।शोभा यात्रा मनियर के नाथ बाबा मठिया से प्रारंभ होकर परशुराम स्थान, चांदू पाकड़ बस स्टैंड होते हुए गंगापुर स्थित बजरंगबली मंदिर पहुंची। यहां राम, लक्ष्मण, सीता की आकर्षक झांकी की आरती उतारी गई। उसके बाद यात्रा गंगापुर बजरंगबली मंदिर से लौटकर बस स्टैंड, देवापुर कोऑपरेटिव चौराहा होकर नाथ बाबा मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जो 'जय श्री राम' के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे।कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के रोहित कुमार उर्फ जीतू चौधरी ने किया। मंच पर विद्यार्थी परिषद के अश्वनी सिंह, सुनील मूर्तिकार,प्रधान प्रतिनिधि  दिनेश साहनी, पूर्व प्रधान राम जी साहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, कमलेश उपाध्याय, रविंद्र सिंह, देवेंद्र वर्मा, सुभाष शर्मा, विजय कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गण मान्य लोगों को राम नाम का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

मनु तिवारी

No comments