सड़क दुघर्टना में घायल बड़े भाई की मौत,छोटे भाई का चल रहा इलाज,परिवार में मचा कोहराम
गड़वार(बलिया) थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के डेंजर जोन मोड़ के पास बुधवार को हुए सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बड़े भाई की मऊ में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी योगेंद्र राम का 26 वर्षीय पुत्र रविन्द्र अपने छोटे भाई 20 वर्षीय शुभम के साथ बुधवार को पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी गांव स्थित अपने ससुराल से अपने घर कुरेजी बाइक से आ रहा था। जैसे ही वह बलेसरा के डेंजर जोन मोड़ के पास पहुंचे कि पीछे से अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और मोड़ पर मुड़ने के बजाय सीधे जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने रविन्द्र की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। रविन्द्र का मऊ के प्रकाश अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई।वहीं इस दुर्घटना में छोटे भाई शुभम का पैर टूट गया है।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments