Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दरोगा की ऑल्टो कार गाड़ी पोल टोडकर खाई में पलटी

 



मनियर, बलिया । थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास दरोगा कि ऑल्टो कार गाड़ी गुरुवार की देर रात पोल तोड़ते हुए खाई में पलटी, टक्कर इतना जोरदार कि बिजली का खंभा तीन टुकड़ा में टूटा। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास एक ऑल्टो कार खाई में पलट गई। हादसे से पहले कार विद्युत पोल से टकराई, जिससे खंभा तीन टुकड़ों में टूट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रात में हुई, जब सब लोग सो चुके थे वाहन अनियंत्रित हो गया।सूचना मिलते ही मनियर थाने की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया, "यह कार बैरिया क्षेत्र के रहने वाले एक दरोगा की है।  वह रात में ही सफर कर रहे थे। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ ।क्षतिग्रस्त खंभे के कारण आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसे सुबह ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।


मनु तिवारी

No comments