Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाथ बाबा मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प,नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन



रतसर (बलिया) स्थानीय नगर पंचायत में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए  39 लाख की लागत से नाथ बाबा के पोखरे का सुंदरी करण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। सोमवार  को नहर बाईपास रोड स्थित नाथ बाबा के मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर ने श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर भूमि पूजन किया। इस अवसर कहा कि पोखरे के सुंदरीकरण न होने के कारण कई तरह कि परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों को स्वच्छ,सुन्दर बनाने की दिशा में निर्माण कार्य चल रहा है। सुन्दर एवं स्वच्छ नगर पंचायत हो इसके लिए हम कृत संकल्पित है। इसके पूर्व भी कई परियोजनाओं पर निर्माण कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि व सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह, वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह,पवन सिंह, अभिषेक यादव, सर्वजीत राजभर,जवाहर पांडेय,अंजनी सिंह, पुरोहित दीपू  जी पाण्डेय,विशाल सिंह,मंटू राजभर,रंजीत राजभर,गुड्डू यादव, एवं मंदिर के पुजारी राजेश दास आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments