Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शहीद भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु का भाकपा-माले ने मनाया 95वां शहादत दिवस



मनियर, बलिया : शहीदे आजम, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर सोमवार को चांदुपाकड सिनेमा हॉल से सैकड़ों नौजवानों ने मार्च करते हुए मनियर बाजार परशुराम स्थान पर  जनसभा किया ।सभा के माध्यम से वक्ताओं ने कथित रूप सेअमेरिकी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ भारत सरकार की चुप्पी को कायराना करार दिया। कहा किभारत से ईरान के अच्छे और पुराने रिश्ते के बावजूद मोदी ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लड़ाई में देश के साथ गद्दारी और अंग्रेजी सरकार से माफीनामा लेनेवाले विचारों की पार्टी आज सत्ता पर काबिज है जो भगतसिंह के विचारों के ठीक उल्टा है।शहीदें आज़म भगतसिंह साम्राज्यवादी सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गये। भगतसिंह आज भी देश के नौजवानों के लिए आदर्श है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। मार्च के दौरान विश्वकर्मा यादव द्वारा भगतसिंह के गेटअप में मार्च करना आकर्षक रहा। शहादत सभा को भाकपा-माले नेता श्रीराम चौधरी, बशिष्ठ राजभर, भागवत बिंद, राधेश्याम चौहान, बसंत कुमार सिंह, लीलावती देवी,मनन सोनी, सुरेन्द्र यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीटर सिंह और संचालन भुवाल आनंद भारतीय ने किया।


मनु तिवारी

No comments