मुस्कान है होठों पर और दर्द है सीने में, एक सांस का अन्तर है मरने व जीने में.. शहादत दिवस पर कवि सम्मेलन व मुशायरा का हुआ आयोजन
गड़वार(बलिया) कस्बा के रामलीला मंच पर सोमवार की रात में शहीद भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरू के शहादत दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपने कविताओं के द्वारा लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरा। आगंतुक कवियों ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन की शुरुआत किया। सभी आगंतुक कवियों को आयोजन बब्बन सिंह "बेबस" ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनन्दन किया। गोरखपुर से पधारे प्रख्यात कवि डा० सुभाष यादव ने '' मुस्कान है होठों पर और दर्द है सीने में, एक सांस का अन्तर है मरने व जीने में" सुनाया। शशि प्रेमदेव (बलिया) ने "आए किताब लाख कोई आसमान से,वो भी बड़ी नही है यहां संविधान से" मुक्तक सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी। कवि नंद जी नंदा (देवरिया ) ने "आए है हम राष्ट्र की गरिमा बढ़ाने के लिए" रचना सुनाकर देश भक्ति में पूरी तरह सरोबार कर दिया। पंकज प्रखर (मऊ) ने " कुछ चमचों और प्यादों से भारत शर्मिंदा है, भूल न जाना इस धरती पर वीर हमीद अभी जिंदा है" रचना सुनाकर सबको विभोर कर दिया। वहीं बृजमोहन प्रसाद अनाड़ी (बलिया) ने चैती सुनाया,कवि राजेन्द्र गंवार (भोजपुर, बिहार) ने" दूरियां दिलों की जब तक मिटाई नही जाएगी" रचना सुनाकर सबको मुग्ध कर दिया। लल्लन देहाती ने सम सामयिक भोजपूरी कविता सुनाया। कवि मिथिलेश गहमरी (गाजीपुर) ने "देश की मर्यादा और सम्मान के लिए,जान ये जाए तो हिन्दुस्तान के लिए" रचना सुनाकर जमकर तालियां बटोरी। कवियत्री श्वेता पाण्डेय (बलिया) ने" शहीदों के शहादत पर मैं ये पैगाम लाई हूं" रचना सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी। वहीं कवि डा० फतेह चन्द बेचैन (बलिया) ने" जब तक सुरज चांद रहेगा,इन बलिदानियों का नाम रहेगा" सुनाया। कवियत्री सुशीला पाल (बलिया)" माई रहती आजु त पकईती खीर पूरी" रचना सुनाया। वहीं बब्बन सिंह बेबस व भोला प्रसाद आग्नेय ने भी अपनी रचनाओं को सुनाकर आत्म विभोर कर दिया। कवि नागेन्द्र शांडिल्य(बनारस) ने "असो के फागुन में हमरो मलिकाईन, लगली कहे हमहूं मनाइब वैलेंटाइन" सुनाकर जमकर हंसाया। अध्यक्षता बब्बन सिंह बेबस ने व संचालन भोला प्रसाद आग्नेय ने किया। इस अवसर पर शाहनवाज खान, ओम प्रकाश कन्नौजिया,दीपक चौरसिया,बीरबल कन्नौजिया,राधामोहन गुप्ता,अंजनी गुप्ता, सगीर अंसारी,अखिलेश गुप्ता,धन्नू ठाकुर, नंद जी वर्मा,धन्नू गुप्ता,संगीत,शमशाद सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments