रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के प्रति लोगों ने जताया आभार, छपरा से सुरेमनपुर बलिया के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन के चालक व गार्ड का ग्रामीणों ने किया फूल माला से स्वागत, अंगवस्त्रम से समान्नित व मिठाई खिलाकर कराया मुँह मीठा
बलिया : छपरा से सुरेमनपुर बलिया के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली 05125 अप तथा गोरखपुर से बलिया सुरेमनपुर के रास्ते छपरा जाने वाली 05126 डाउन का परिचालन रविवार से रेलवे द्वारा शुरू कराने पर क्षेत्र के लोगों ने काफी हर्ष का इजहार किया है इसके लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के प्रति लोगों ने आभार जताया है।
इसी क्रम में सोमवार को तड़के सुबह छपरा से गोरखपुर ट्रेन लेकर जा रहे ट्रेन के चालक, सहायक चालक व गार्ड का दलछपरा में ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें फूलों का हार पहनाकर ग्रामीणों ने स्वागत किया अंगवस्त्रम से समान्नित किया व मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया । इस कार्यक्रम में श्रीनगर के प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव, पिंटू सिंह आलोक सिंह, धनलाल यादव, संजय सिंह, दिवाकर वर्मा, शैलेस वर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे। उक्त लोगों ने बताया गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं थी सुबह मॉर्निंग न्यायालय में जाने के लिए बलिया के लिए यह ट्रेन उचित माध्यम है मऊ जेल में बंद परिजनों से मिलने वालों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक है यहाँ नेता तो बहुत है लेकिन जो कार्य क्षेत्र के लिए निर्भय नारायण सिंह कर रहे है उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
By- Dhiraj Singh




No comments