Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हत्या के प्रयास के आरोपी पुलिस ने दबोचा



 

मनियर, बलिया ।मनियर पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अपराधियों पर शिकंजा कसने में बड़ी सफलता हासिल की है।  थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, बड़ी बाजार बिचली मठिया निवासी हर गोविंद वर्मा पुत्र रघुनंदन वर्मा ने थाना मनियर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि 3 नवंबर 2025 को रात करीब 8:30 बजे खाना खाकर घर में आराम कर रहे थे, तभी पड़ोसी शिव प्रकाश पुत्र मुन्नीलाल एवं सोनू पुत्र मुन्नीलाल जबरन घर में घुस आए। जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने पीछे से हमला कर दिया और लोहे की हथौड़ी से सिर पर जोरदार वार किए। हमले से हर गोविंद बेहोश हो गए। इस घटना पर थाना मनियर में मुकदमा संख्या 221/25 धारा 109(1), 115(2), 333, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज हुआ था।पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। आज सुबह उ0नि0 अंकित यादव अपनी टीम के साथ थाना हाजा से रवाना होकर चेकिंग अभियान पर थे। मुखबिर सूचना पर चान्दूपाकड़ क्षेत्र पहुंचे, जहां देखभाल, रोकथाम एवं जुर्म चेकिंग के दौरान खेजुरी मोड़ के पास 23 वर्षीय सोनू पुत्र मुन्नीलाल निवासी बड़ी बाजार, मनियर को दबोच लिया। आरोपी के पास कोई हथियार या सामग्री नहीं मिली, लेकिन पूछताछ में अपराध कबूल लिया। विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे मजिस्ट्रेट न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 अंकित यादव के अलावा का0 अक्षय शुक्ला एवं का0 आकाश यादव शामिल रहे।यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा है।

मनु तिवारी

No comments