Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छपरा गोरखपुर स्पेशल डीएमओ ट्रेन के ड्राइवर को क्षेत्रवासियों ने फूल माला के साथ किया स्वागत





रेवती (बलिया) समाजसेवी निर्भय नारायण सिंह के प्रयास से संचालित ट्रेन  05125/26 छपरा गोरखपुर अप स्पेशल ट्रेन के सोमवार की सुबह रेवती रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा भाजपा नेता कौशल सिंह, प्रधान अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में ड्राइवर को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सुबह होने के बावजूद आस पास के गांवों के सैकड़ो जनता उपस्थित रही । इस दौरान संतोष सिंह,पवन केशरी ,वीर बहादुर, ढेला शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसके पूर्व दल छपरा हाल्ट स्टेशन पर भी क्षेत्रवासियों द्वारा गाजा बाजा के साथ ट्रेन ड्राइवर का स्वागत किया गया। दिवाकर तिवारी, अजय सिंह , ओमनारायण पांडेय, राजेश यादव, श्याम नारायण सिंह, कमल गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



पुनीत केशरी

No comments