बीका भगत के पोखरे पर होली मिलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,होली गीतों पर कलाकारों ने बांधा शमां
रतसर(बलिया) कस्बा के बीका भगत पोखरा पर रविवार को आयोजित होली मिलन व सम्मान समारोह में लोकगायकों ने अपनी प्रस्तुति से लोगो का मन मोह लिया।फगुआ गीतों पर जमकर तालियां बटोरी।कार्यक्रम का शुभारंभ लोकगायिका रीतू राय ने मीरा के भजन से किया। इसके बाद फिल्मी कलाकार गोपाल राय ने 'होली खेलें बाबा विश्वनाथ बनारस में' गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया शिवशंकर शुभम ने देवी गीत 'सब पर कृपा बा महारानी के, हम त बुलबुला पानी के ' सुर संग्राम विजेता वीरेंद्र भारती ने फगुआ गीत ' कइसे काटी फगुनवा सखी,निर्मोही सजनवा ना अइले ' गाकर जो शमां बांधा कि उपस्थित श्रोता झूमते हुए तालियां बजाने को मजबूर हो गये और होली का सरूर श्रोताओं पर चढ़ गया। लोकगायक गोपाल राय ने भी फगुआ गीत 'होलिया में आ जा दिल ई दिवाना बा 'सहित एक से बढ़कर एक होली गीत की प्रस्तुति देकर खुब तालियां बटोरी।नन्हा तबला वादक सुधांशु पाण्डेय ने भी खुब वाहवाही लूटी । इसके पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश उन्नाव ममता सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि ज्ञान पीठिका स्कूल की निदेशक रीना सिंह को कार्यक्रम संयोजक अमित यादव द्वारा स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लोगो को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर एडवोकेट देवानंद सिंह ने कार्यक्रम के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली रंगों का ऐसा पर्व है जो समाज में प्रेम भाईचारा और एकता का संदेश देता है और आपसी सद्भाव समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। संचालन रविरंजन राय रहे । समारोह में अजीत यादव रामबाबू यादव,अक्षय लाल शर्मा,अनिल गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: डी.पाण्डेय


No comments