डीएस पब्लिक कांवेट स्कूल सुहवां,रतसर को मिली दसवीं तक सीबीएसई बोर्ड की मान्यता, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
रतसर(बलिया) स्थानीय नगर पंचायत स्थित दुलेश्वरी सुखदेव मेमोरियल पब्लिक कांवेट स्कूल,सुहावां रतसर को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई), नई दिल्ली से अधिकारिक संबद्धता प्रमाण-पत्र मिल गया है। यह संबद्धता नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के लिए मान्य है। यह नगर पंचायत क्षेत्र का पहला स्कूल है, जिसे सीबीएसई की मान्यता मिली है। इससे क्षेत्रवासियों में हर्ष है। सीबीएसई से मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में रविवार को विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह एवं उप प्रबंधक डा० प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रबंधक ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में यह पहला ऐसा विद्यालय है,जो सभी आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध उच्चस्तरीय प्रयोगशाला,उच्चस्तरीय खेल सुविधा, सांस्कृतिक गतिविधियों,प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षकों की सराहना की। विद्यालय के उप प्रबंधक डा० प्रवीण सिंह ने बताया कि विद्यालय को दसवीं तक की मान्यता मिली है। इससे क्षेत्र के छात्रों को सहूलियत मिलेगी। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार ने एक"सीबीएसई संबद्धता समारोह" का आयोजन किया। इसमें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी,शिक्षा विशेषज्ञ,अभिभावक मंडल,गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक राजेन्द्र सिंह व उप प्रबंधक डा० प्रवीण सिंह ने आए हुए आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments