Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होली और रमजान का त्योहार स कुशल मनाने के लिए शांति कमेटी की बैठक संपन्न

 


मनियर, बलिया। आगामी रमजान एवं होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए संभ्रांत व्यक्तियों, धर्म गुरुओं पुजारी एवं डीजे संचालकों के साथ त्योहार को स कुशल संपन्न मनाने के लिए मनियर थाने पर शांति कमेटी की बैठक थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक की अध्यक्षता में रविवार की शाम हुई। इस मौके पर उच्च अधिकारी गणों के आदेशों से लोगों को अवगत कराया गया एवं होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने की अपील की गई ।किसी भी समस्या के बारे में लोगों से पूछा गया तो लोगों ने कोई समस्या नहीं बताया इस मौके पर अजीजुर्रहमान  खान ,मोहम्मद मुस्ताक, ललन वर्मा ,हरदेव प्रसाद ,अरबाज , पूर्व सभासद विनय कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता ,वीरेंद्र विश्वकर्मा, संजीत साहनी, मनीष कुमार, अशोक राम, मन्नू चौहान ,सिपाही चौहान ,वशिष्ठ नारायण राजभर, शुभम प्रताप सिंह, जगमोहन यादव, देवेंद्र यादव ,सत्येंद्र पाठक, एजाज अहमद ,अमरेश यादव शिवनाथ प्रसाद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

मनु तिवारी

No comments